फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने कंपाउंडर पर लगाया नशीला इंजेक्शन देकर रेप का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने कंपाउंडर पर लगाया नशीला इंजेक्शन देकर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

बिलासपुर (रामपुर)।
बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने एक कंपाउंडर और साथियों पर नशीला इंजेक्शन देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि गर्भवती होने पर आरोपियों ने उसका गर्भपात भी करा दिया। महिला ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी है, पुलिस जिसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी एक महिला ने एसपी को दिए पत्र में कहा है कि उसका पति बाहर रहता है और गांव में बच्चों के साथ रहती है। एक साल पहले उसकी तबीयत खराब हो गई थी, तो वह नगर के एक क्लीनिक में उपचार के लिए गई। आरोप है कि क्लीनिक में तैनात कंपाउंडर ने नशे का इंजेक्शन लगाकर उसे बेहोश कर दिया और इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि, उसके दो साथी चौकीदारी करते रहे। इस दौरान उसकी वीडियो क्लीपिंग भी बना ली। इसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ वीडियों के जरिए उसे ब्लैकमेल कर अपने साथ मिलकर शारीरिक शोषण करता रहा। विरोध करने पर वह उसे बदनाम करने की धमकी भी देता रहा। वह जब गर्भवती हो गई तो उसने उसका नगर के एक क्लीनिक पर गर्भपात करा दिया। आरोप है कि उसके पति ने उसके लिए खर्च को पांच लाख रुपये भेजे तो उसने दो लाख रुपये भी ले लिए। इसके बाद उसे न तो रुपये वापस किए । वह आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने के लिए कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने उसे टरका दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र पाल सिंह का कहना है कि जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। .
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें