फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ महिला को जहर खिलाकर लूटने वाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ महिला को जहर खिलाकर लूटने वाला
विज्ञापन

रामपुर।
दो दिन पहले शहर के व्यस्त बाजार में एक महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर देने और उसके साथ लूटपाट करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस को एक युवक की तलाश है जो उस महिला के साथ चल रहा था। पुलिस को शक है कि इसी युवक ने घटना को अंजाम दिया होगा। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में लगी है।
विज्ञापन

शहर में जहरखुरानी गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह राह चलती महिलाओं को नशा सुंघाकर लूटपाट करता है। इस गिरोह ने अब तक छह से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया है। शुक्रवार को भी दो महिलाओं को इस गिरोह ने अपना निशाना बनाया था। शहर कोतवाली क्षेत्र के कुतुब मियां फाटक निवासी दिव्या पत्नी राम कुमार अपने पोते को स्कूल में लंच देकर वापस लौट रही थी। पीपल टोला के पास किसी ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिया था,जबकि दूसरी वारदात इसी क्षेत्र में चंपा कुंवरि मार्केट के पास हुई थी। सिविल लाइंस क्षेत्र के ज्वाला नगर निवासी सुषमा गुप्ता पत्नी नरेंद्र गुप्ता मिस्टन गंज स्थित चंपा कुंवरि मार्केट के पास बेहोशी की हालत में पड़ी मिली थी। उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल भेजा गया था। बताया जाता है कि जहरखुरानी गिरोह के लोग उससे सोने की चूड़ियां, चेन, अंगूठी समेत अन्य जेवरात लूटकर ले गए थे। जहरखुरानी की यह घटना मार्केट में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है। शहर कोतवाल आशुतोष सिंह ने बताया कि उक्त महिला के साथ एक युवक देखा गया था। शक है कि इसी युवक ने लूट की घटना को अंजाम दिया होगा। पुलिस बारीकी से हर पहलू की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें