फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापामारी करने गई आबकारी टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
छापामारी करने गई आबकारी टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव
विज्ञापन

मसवासी/रामपुर। क्षेत्र में कच्ची अवैध शराब की सूचना पर छापामारी करने आई आबकारी टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिससे टीम को वापस होना पड़ा। हालांकि आबकारी टीम द्वारा एक आरोपी को हिरासत में ले जाने की सूचना है। जबकि पुलिस ने इस प्रकार की घटना की जानकारी से इंकार किया है। वहीं आबकारी निरीक्षक ने पथराव किए जाने से इंकार किया है।
विज्ञापन

नगर के चाऊपुरा मोहल्ले में शनिवार शाम को आबकारी विभाग की टीम अवैैध कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना पर छापेमारी के लिए पहुंची। जैसे ही आबकारी टीम मौके पर पहुंची और एक घर की घेराबंदी की तो मोहल्ले के कुछ लोगों को इसकी भनक लग गई। मोहल्ले के कुछ महिला-पुरुषों ने आबकारी टीम पर पथराव शुरू कर दिया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आबकारी टीम जब तक हालात समझ पाती तब तक बड़ी संख्या में लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। जिससे आबकारी टीम को बैकफुट पर आना पड़ा और बिना किसी कार्रवाई के ही वापस आना पड़ा। हालांकि इस दौरान आबकारी टीम ने पथराव कर रहे एक युवक को दबोच लिया और उसे अपने साथ ले गई। स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। आबकारी निरीक्षक अवधेश ने बताया कि टीम मसवासी क्षेत्र में छापेमारी के लिए गई थी लेकिन, टीम पर पथराव नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें