फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र में एक लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक होटल और तीन घरों को निशाना बनाकर वहां से एक लाख का माल समेट कर ले गए।दिन निकलने पर मामले की जानकारी हुई।इस मामले मेें पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

इसी थाना क्षेत्र के शहजादनगर गांव निवासी अलीजान, सोहनलाल और नवाब जान तीनों के घर पास पास में ही है।सोमवार रात सभी लोग अपने अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे।आधी रात के बाद चोर एक एक तीनों घरों को निशाना बनाकर वहां से नकदी और जेवर सहित काफी सामान ले कर फरार हो गए। बाद में थाने से चंद कदमों की दूूरी पर स्थित होटल से भी सामान समेट कर ले गए। दिन निकलने पर मामले की जानकारी होने पर सभी के होश उड़ गए। उसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। बाद में इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस जांच कर रही है।

लूट और चोरी का गढ़ बना शहजादनगर
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र में आए दिन लूट और चोरी की वारदातें हो रही है। लेकिन उसके बाद भी पुलिस इन घटनाओं को रोकपाने में नाकाम साबित हो रही है। एक माह पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है। लेकिन पुलिस उसका खुलासा नही कर सकी। इसके अलावा सोमवार रात को भी चोर चार जगह को निशाना बनाकर वहां से एक लाख का माल समेट कर ले गए लेकिन पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


गांव के लोगों में पुलिस के प्रति रोष
रामपुर। आए दिन हो रही चोरी और लूट की घटनाओं को लेकर पुलिस के प्रति गांव के लोगों में काफी रोष है। गांव के लोगों का कहना है कि पुलिस रात को गश्त नही कर रही है। इससे आए दिन घटनाएं हो रही है। शिकायत करने पर पुलिस वहां से भगा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें