रामपुर। युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसकी बहन की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गंज थाना क्षेत्र के गांव रहपुरा निवासी बेटी मोबिनजहां (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिवार के लोग के लोग मौत की वजह छत से गिरना बता रहे थे। पुलिस को यह कहानी गले के नीचे नहीं उतरी और शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत होने की बात सामने आई। पुलिस के मुताबिक युवती की गला दबाकर हत्या की गई और उसके बाद शव को छत से नीचे फेंका गया है। इस मामले में पुलिस ने मृत युवती की बहन की तहरीर के आधार पर गंज थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी शिवहरि मीना का कहना है कि युवती की हत्या के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।