फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में पड़ा मिला किशोर का शव, नहीं हुई शिनाख्त

Wed, 27 Mar 2019 12:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
नहर में मिला किशोर का शव, शनाख्त नहीं
विज्ञापन

बेगावाला। दिल्ली-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगा बैराज के पास स्थित नहर में करीब 17 वर्षीय एक किशोर का शव पड़ा मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

गंगा बैराज के पास स्थित नहर में करीब 17 साल के एक किशोर का शव पड़ा मिला। इससे सनसनी फैल गई। शव देखकर वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार किशोर के चेहरे पर चोट के निशान हैं और खून लगा हुआ है। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। पुलिस के मुताबिक किशोर देखने से मानसिक रूप से बीमार लग रहा हैै। संभावना है कि नहर में डूबने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें