फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिन के बाद किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। ढकिया चौकी क्षेत्र के एक गांव से 15 नवंबर की दोपहर को एक किशोरी घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। बाद में लड़की के परिजनों ने ढकिया चौकी पहुंचकर लड़की से फोन पर बात करने वाले मुरादाबाद जनपद के दो युवकों के खिलाफ अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज किए जाने के लिए तहरीर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला कि किशोरी प्रेम प्रसंग के चलते मुरादाबाद जनपद के थाना बिलारी क्षेत्र के गांव मकरंदपुर निवासी हरपाल और गब्बर सिंह के साथ चली गई है।
किशोरी के प्रेमी के साथ भाग जाने पर पुलिस ने लड़की के परिजनों की तहरीर पर उपरोक्त दोनों युवकों के खिलाफ लड़की का अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर लड़की को बरामद करने का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें