फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन के वाहन पास कराने के शक में पुलिस ने युवक को सरेराह पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी। पुलिस ने खनन के शक में एक युवक को घेर कर पीट दिया। उसकी कार के भी शीशे तोड़ दिए। पुलिस कार सहित युवक को अपने साथ मसवासी चौकी ले गई। युवक का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह पांच बजे गावं घोसीपुरा निवासी अनवार अपने ससुराल बिजारखाता से अपने घर कार से जा रहा था। अचानक स्वार थाना पुलिस की जीप उसकी कार के सामने आ गई। उसे ओवरटेक कर रोक लिया । पुलिस ने युवक को कार से उतारकर सरेराह पीटना शुरू कर दिया। युवक की पिटाई होती देख गांव के आसपास रहने वाले लोग मौके पर आ गए। युवक को इस तरह पिटे जाने का विरोध शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने उसकी कार पर डंडे मारकर शीशे तोड़ दिए। ग्रामीणों का बढ़ते दबाव देखकर पुलिस युवक और उसकी कार को अपने साथ पुलिस चौकी ले गई। युवक का गुरुवार दोपहर शांति भंग में चालान कर दिया। चौकी इंचार्ज महेशपाल सिंह ने बताया की पकड़ा गया युवक अवैध खनन के वाहनों को पास कराने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें