फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका बेखबर, दिल्ली से आई बेवसाइट हैक की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका बेखबर, दिल्ली से आई बेवसाइट हैक की खबर
विज्ञापन

रामपुर। नगर पालिका की वेबसाइट हैक होने के कई घंटे तक पालिका सोती रही। दिल्ली से वेबसाइट हैक होने की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया,लेकिन लापरवाही का आलम यह रहा कि इतना संवेदनशील मामला होने के बाद भी वेबसाइट हैक होने की सूचना पुलिस को देना उचित नहीं समझा। पुलिस को देर रात तक मामले की जानकारी तक नहीं थी।
विज्ञापन

रामपुर नगर पलिका परिषद की बेवसाइट को हैकर्स ने हैक कर लिया। हैकर्स खुद को कश्मीर का बता नबील बता रहा है। उसने पालिका के पेज पर कश्मीर की आजादी को लेकर जो कुछ लिखा है वह चौंकने वाला है। इससे पूरी तरह सनसनी फैल गई है। कश्मीर की आजादी से जुड़े इस मैसेज के आने की खबर तो पालिका को लगी ही नहीं बल्कि जो सूचना दी गई उसके मुताबिक तो नगर पालिका के चेयरमैन अजहर अहमद को दिल्ली से फोन पर किसी ने सूचना दी। बताया जाता है कि यह फोन उसी साफ्टवेयर कंपनी का था,जिसने रामपुर पालिका की बेवसाइट बनाई है। अपरान्ह करीब दो बजे इसकी जानकारी मिलने के बाद चेयरमैन ने पालिका के ईओ व तकनीकी टीम को लगा दिया,लेकिन अफसरों की लापरवाही का आलम यह रहा कि बुधवार की देर रात तक इस मामले की जानकारी न तो प्रशासनिक अफसरों को दी गई और न ही पुलिस प्रशासनिक अफसरों को। बकौल प्रभारी ईओ गणेश प्रसाद का कहना था कि तकनीकी टीम को लगाया गया था,जिसके बाद देर शाम इसको ठीक भी करने की जानकारी आई। पालिका ने इस मामले में देर रात तक सूचना नहीं दी तो बाद में ईओ ने सभी अफसरों को पालिका में तलब कर लिया। ईओ का कहना है कि इस मामले की जानकारी देने वह पुलिस को देने जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें