फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम पर मुकदमा दर्ज कराने को दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नवेद मियां ने आजम पर एनएसए का मुकदमा दर्ज कराने को दी तहरीर
विज्ञापन

रामपुर। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने पूर्व मंत्री आजम खां के विवादित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने आजम खां के खिलाफ एनएसए के तहत मुकदमा दर्ज कराने के लिए डीजीपी, एडीजी और एसपी को तहरीर दी है।
विज्ञापन

नवेद मियां ने तहरीर में कहा है कि पूर्व मंत्री आजम द्वारा भारतीय सेना के जवानों को रेपिस्ट कहे जाने का वीडियो सामनेे आया है। यह वीडियो देश के सभी प्रतिष्ठित न्यूज चैनल पर प्रसारित हो रहा है। समाचार पत्रों ने भी सेना के अपमान संबंधी इस टिप्पणी को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। आजम खां इससे पहले भी राष्ट्र विरोधी बयान देते आए हैं। कारगिल की जंग को लेकर भी बेहद आपत्तिजनक बयान दिया था। इससे साबित होता है कि आजम खां सेना और देश के विरोधी हैं। सेना के खिलाफ बयानबाजी कर देश में स्थिति बिगाड़ना चाहते हैं। कहा- आजम खां या तो सेना का मनोबल गिराकर देश विरोधी ताकतों के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं या फिर सेना के योगदान को नकार कर रहे हैं। दोनों की स्थितियों में आजम खां राष्ट्र विरोधी कार्य कर रहे हैं। नवेद मियां ने तहरीर में कहा कि आजम खां द्वारा कही गई देश विरोधी बातों की सीडी उनके पास मौजूद है। नवेद मियां ने आजम खां के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और एनएसए के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें