फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के बहाने बेटियों ने मां की जमीन अपने नाम कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद में एक महिला को इलाज कराने के बहाने तीन बेटियां अपने घर ले गई और फिर उन्होंने धोखाधड़ी से वृद्ध मां की जमीन का तीनों ने अपने नाम बैनामा करा लिया। पता लगने पर वृद्ध महिला के पुत्र ने अपनी तीन बहनों और बहनोई सहित आठ के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वृद्ध महिला की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के टांडा गांव निवासी ओमकार की मां कलावती काफी दिनों से बीमार चल रही थी। उसकी तीन बेटी ब्रहमवती, बसंती, सोमवती है। जिसमें से बसंती और सोमवती की संभल के चंदौसी में शादी हुई है जबकि ब्रहमवती की बरेली के थाना आंवला क्षेत्र के बेहटा बुजुर्ग गांव में शादी हुई है। महिला के पुत्र ओमकार का आरोप है कि एक दिन बीमार मां को देखने तीनों बहनें एक साथ आई थीं। मां की हालत गंभीर देख तीनों बहनों ने इलाज के लिए उसे चंदौसी ले जाने की बात कही। उसने अपनी मां को बहनों को साथ भेज दिया। ओमकार का आरोप है कि उसकी तीनों बहनों ने इलाज के बहाने मां से जमीन का बैनामा करा लिया। धोखाधड़ी की जानकारी मिलने पर ओमकार अपनी मां को अपने गांव ले आया। ओमकार का कहना है कि जब उसकी मां को पता चला कि बेटियों ने उसके साथ धोखा किया है तो सदमे में उसकी मौत हो गई। वृद्धा की मौत हो जाने के बाद ओमकार ने शाहबाद कोतवाली पहुंचकर बहन ब्रहमवती, वसंती, सोमवती तथा बहनोई धर्मवीर, लखपत, प्रेमशंकर तथा बैनामा कराने में गबाह बने विजेंद्र और मनोज खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें