फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपंजीकृत डॉक्टर के इलाज से प्रसव के दौरान महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात को एक अपंजीकृत महिला चिकित्सक (झोलाछाप डाक्टर) से प्रसव कराए जाने के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ शहजादनगर थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के पटना गांव निवासी मनवीर की पत्नी प्रेमवती को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन एक झोलाछाप महिला डॉक्टर को बुला लाए। बच्ची को जन्म देने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। प्रसव के बाद महिला का ब्लड नही रुक रहा था, जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत देखते हुए झोलाछाप महिला डॉक्टर ने प्रेमवती को रामपुर भेज दिया। रामपुर जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। झोलाछाप महिला डॉक्टर की लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन तहरीर लेकर शहजादनगर थाने पहुंच गए। उधर हास्पिटल में ताला बंद कर झोलाछाप महिला डॉक्टर फरार हो गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें