सैफनी। शाहबाद-बिलारी मार्ग पर मंगलवार देर रात को बाइक पर सवार लोगों को गन्ने से भरे ट्रक ने रौद डाला था। हादसे के दौरान बाइक पर बैठे चार युवकों में से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में घायल एक अन्य युवक की मौत हो गई।
हादसा कस्बे के शाहबाद बिलारी मार्ग स्थित बस स्टैंड के निकट पैठ बाजार के पास हुआ था। परिजनों के मुताबिक मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र के गांव खुशहालपुर निवासी गुड़्ड़ू और पिंकी मंगलवार की देर शाम कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव खनुपुरा निवासी अपने चचेरे भाई विजयपाल सिंह के यहां घूमने के लिए आए थे। मंगलवार की देर शाम के समय चारों लोग घर पर खाना खाने के बाद एक ही बाइक पर सवार होकर सैफनी किसी काम के लिए आए थे। सैफनी में आने के बाद बाइक पर सवार चारों लोग मार्ग के किनारे पर खड़े हुऐ थे। इसी बीच बिलारी की ओर से आ रहा तेज रफ्तार गन्ने से भरा ट्रक ने सामने उनकों रौंद डाला था। जहां चारों लोग ट्रक की चपेट में आते ही बुरी तरह से घायल अवस्था में मार्ग पर ही गिर पडे़। वहीं वाहन चालक मौका देख अपना वाहन छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया। इस दौरान पिंकी (33) और गुड़ड़ू (35) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। हादसे में घायल विजयपाल सिंह (37) को अस्पताल जाते समय रास्ते में मौत हो गई जबकि रामू गंभीर रुप से घायल है। मामले में पुलिस ने अज्ञात में वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।