रामपुर। घरेलू कलह के चलते महिला ने आग लगा ली।इसके बाद अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में परिवार के लोग उसको घर ले गए।
पटवाई थाना क्षेत्र के मढैयान कली निवासी क्रांति का विवाह कुछ समय पहले बैकनिया निवासी प्रतीम से हुआ था। शादी के बाद से सब कुछ ठीक चल रहा था। दो दिन पहले महिला अचानक से आग में झुलस गई।
उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उसको आननफानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।बाद में परिवार के लोग उसको मायके ले गए। गांव के लोगों का कहना है कि महिला का अपने परिवार के लोगों से विवाद हो गया था।
उसी के चलते उन लोगों ने उसका आग के हवाले कर दिया था। पटवाई एसओ महिला के ऊपर डिबिया गिर जाने से झुलस जाने की बात कहे है जबकि इस गांव के प्रधान पदम सिंह का कहना है कि महिला का अपने ससुराल वालों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जहां उसने खुद आग लगा ली। बाद में इस मामले में समझौता हो गया। गांव में तरह- तरह की चर्चाएं हो रही है।