फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल कारोबारी की दुकान के ताले तोड़कर दो लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में चोर चावल कारोबारी की दुकान के ताले तोड़कर एक लाख की नकदी और सामान सहित दो लाख का माल समेट कर ले गए। दिन निकलने पर मामले की जानकारी होने पर लोगों में हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के ताशका निवासी रईस की इसी थाना क्षेत्र में गुर्जर टोला में चावल की दुकान है। रोजाना की तरह वह शुक्रवार रात को दुकान बंद करके घर चला गया था। आधी रात के बाद चारे ताले तोड़कर नकदी और सामान सहित दो लाख का माल समेट कर ले गए।
दिन निकलने पर मामले की जानकारी होने पर आ सपास के लोगों ने दुकान मालिक को जानकारी दी। जिसके बाद वह भी आ गए। जहां सारा सामान गायब देखकर होश उड़ गए। इस मामले की जानकारी के बाद पुलिस भी आ गई। जहां आसपास के लोगो से पूछताछ करने के बाद वह वापस आ गए। इस मामले में तहरीर दे दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच कर शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें