फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से घर लौट रही सास बहू से नगदी व जेवर लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने बैंक से घर लौट रही सास-बहू को धमकाते हुए एक हजार रुपये की नकदी, सोने के कुंडल व चांदी के कड़े लूट लिए। दिनदहाड़े महिलाओं से लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अशोकपुर गांव निवासी किशोरी देवी (60) पुत्रवधू राखी के साथ भोट स्थित बैंक आई थीं। दोपहर बाद करीब तीन बजे दोनों महिलाएं पैदल ही घर लौट रही थीं। थाना क्षेत्र संकरा गांव के पास पीलाखार नदी के किनारे एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें धमकाते हुए रोक लिया और किशोरी देवी के जेब में रखे एक हजार रुपये व उसकी पुत्रवधू के करीब आधा तोले के सोने के कुंडल व चांदी के कड़े लूट लिए। घटना के बाद तीनों बदमाश धमकाते हुए बिलासपुर की ओर फरार हो गए। बदमाशों के फरार हो जाने के बाद महिलाओं के शोर मचाने पर तमाम राहगीर मौके पर एकत्र हो गए व परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दिनदहाड़े महिलाओं से लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें