फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में ईंट से प्रहार कर पुजारी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक के भाई ने गांव के ही बाप-बेटों समेत चार के खिलाफ किया हत्या का केस
विज्ञापन

अटरिया (सीतापुर)। थाना इलाके में एक पुजारी की ईंट से ताबड़तोड़ कई प्रहार कर हत्या कर दी गई। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। कत्ल की वजह भूमि विवाद बताया जा रहा है। मृतक के भाई ने गांव के ही बाप-बेटों समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाक्षेत्र के मऊ गांव में हाईवे के किनारे हनुमान जी का देव स्थान है। इसके पास ही सुनील कुमार विश्वकर्मा (40) पुत्र गोकरन प्रसाद झोपड़ी डालकर रहता था। वह देव स्थान पर पूजापाठ किया करता था। सोमवार की सुबह देव स्थान पर सुनील का शव बरामद हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ कई प्रहार कर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन


मृतक के भाई त्रिमोहन ने गांव के ही बैजनाथ, उसके बेटों दिलीप व प्रदीप तथा अजय पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। त्रिमोहन के मुताबिक, देव स्थान के पीछे उन लोगों की करीब एक हजार स्क्वायर फीट जमीन है।

इस जमीन के सामने बैजनाथ ने अपनी दुकान व झोपड़ी बना रखी है। जमीन के सामने से दुकान व झोपड़ी हटाने को कई बार कहा गया, लेकिन हटाने के बजाय बैजनाथ वाद-विवाद पर उतारू हो जाता है। त्रिमोहन ने इसी विवाद के कारण अपने भाई सुनील की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वारदात की खबर मिलने पर एसपी प्रभाकर चौधरी, एएसपी महेंद्र प्रताप सिंह चौहान, सीओ उदय प्रताप सिंह ने घटनास्थल का मुआयना कर थाना प्रभारी को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी
मृतक की जमीन के सामने हाईवे की भूमि पर आरोपी की दुकान व झोपड़ी रखी है। उसे हटाने के लिए दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। जिसमें यह घटना हुई है। मृतक के भाई की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
-योगेंद्र सिंह, थाना प्रभारी अटरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें