फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंज क्षेत्र में बंद घर से तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में चोर बंद घर को निशाना बनाकर वहां से नकदी व सामान सहित करीब तीन लाख का माल समेट कर ले गए। वापस आने पर मामले की जानकारी हुई। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पुरानागंज निवासी विपिन गुप्ता परचून की दुकान चलाते हैं। रविवार को वह दिल्ली गए थे। उनके घर में ताले पड़े थे। आधी रात के बाद चोर मौके का फायदा उठाकर घर के अदंर घुस गए। उसके बाद चोर वहां से नकदी व जेवर सहित करीब तीन लाख का माल समेट कर ले गए। अगले दिन आस पास के लोगों ने मामले की जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस भी आ गई। मौका मुआयना करने के बाद वापस वहां से चली गई। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है। कोतवाली और गंज थाना क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही है। लेकिन पुलिस उनको रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है। कुछ दिन पहले भी कोतवाली थाना क्षेत्र के चादर बाग निवासी शकील के घर को निशाना बनाकर वहां से सामाने ले गए थे। पुलिस उसका खुलासा तक नही कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें