लकड़ी कारोबारी के घर लाखों की लूटपाट
शाहबाद (रामपुर)
लकड़ी कारोबारी के घर पर धाबा बोलकर चार बदमाशों ने शनिवार की रात परिजनों को बंधक बनाकर 85 हजार की नकदी सहित ढाई लाख के जेवर लूट लिए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के खरसौल गांव निवासी सलीम लकड़ी का कारोबारी है। शनिवार की रात वह अपनेे परिजनों के साथ घर के बरामदेे मेें सोया हुआ था। आधी रात के वक्त चार बदमाश घर के पीछेे से छत पर चढ़ गए और छत पर सो रहे उसके बेटे शाने अली को तमंचे की नोेंक पर कब्जे में लेकर छत सेे नीचे उतार लाए। शानेेअली को नीचेे लाने के बाद बदमाशों ने शाने अली, सलीम व सलीम की पत्नी केसर जहां के कपड़ों से हाथ पैर बांधकर तीनों को एक चारपाई पर डाल दिया। साथ ही उन्हें शोर मचाने पर जान से मार डालने की धमकी दी। तीनों के हाथ पैर बांधकर डाल देने के बाद बदमाशों ने उनसे कमरे की चाबी लेकर कमरे में रखी अलमारी खोलकर उसमें रखी 85 हजार की नकदी तथा चार तोला सोने के जेवर और करीब सवा किलो चांदी के जेवर अपने कब्जे में ले लिए। अलमारी में रखी नकदी व जेवर कब्जे में लेने के बाद लूटपाट करने वाले बदमाशों ने कमरे से बाहर आकर चारपाई पर बंधी पड़ी केसर जहां के कानों से कुंडल तथा गले में पहनी लर भी खींच ली। उसके बाद बदमाश दीवार फांदकर फरार हो गए। बदमाशों के चले जाने के काफी देर बाद भयभीत परिजनों ने शोर मचाया तो पास पड़ोसी दौड़कर उनके घर पहुंचे। बाद में ग्रामीणों ने फोनकर घटना की जानकारी शाहबाद पुलिस को दी। लूट की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी गौरव सिंह यादव भारी पुलिस बल के साथ गांव जा पहुंचे और उन्होंने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। बाद में लुटा लकड़ी कारोबारी पुलिस के साथ कोतवाली पहुंचा। जहां उसने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घर पर धाबा बोलकर 85 हजार की नकदी सहित करीब ढाई लाख रूपये मूल्य का जेवर लूट ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई।