फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर पटाखों के धुएं से तीन गुना बढ़ जाता है प्रदूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दीपावली पर पटाखों से प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक हो जाता है। सामान्यतया सौ से डेढ़ सौ के बीच रहने वाला रामपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स दीपावली पर साढ़े तीन सौ पहुंच जाता है, जो बेहद खराब है। ऐसे में विशेषज्ञों की माने तो वर्तमान में कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए इस बार खतरा और भी ज्यादा है। क्योंकि इससे सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

14 नवंबर को दीपावली का पर्व है। लिहाजा, इस पर्व का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। खासकर, बच्चों को, जो बड़े शौक से पटाखे जलाते हैं। रामपुर की बात की जाए तो शहर के तीन स्थानों पर पटाखा बाजार सजता है। गांधी समाधि के पास, चीनी मिल का मैदान और अजीतपुर में खाली प्लाटों में दुकानें लगाई जाती हैं। इसके लिए दुकानदारों को नगर मजिस्ट्रेट से अनुमति लेनी होती है। इसके अलावा तहसील क्षेत्रों में भी पटाखों की खूब बिक्री होती है। आलम यह है कि महज एक रात में ही करोड़ों रुपये की आतिशबाजी में आग लगा दी जाती है। ऐसे में त्योहार की खुशी तो ठीक है, लेकिन इससे रामपुर की हवा पर भी प्रभाव पड़ता है। पिछले साल दीपावली 27 अक्तूबर को थी। 26 अक्तूबर 2019 को रामपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 182 के स्तर पर था, जो अगले दिन (दीपावली) 342 के स्तर पर पहुंच गया था। यह स्थिति कई दिनों तक बनी रही थी। स्थिति सामान्य होने पर लगभग 15 दिन का वक्त लगा था। पटाखों के धुएं के साथ पराली जलाए जाने से उठने वाला धुआं वातावरण को प्रदूषित कर देता है।
इस साल की बात की जाए तो बुधवार को रामपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 151 पर है। जानकारों की माने तो इस साल भी पटाखों के धुएं की वजह से प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बेबी तबस्सुम की माने तो कोविड-19 का कहर अभी थमा नहीं है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से सतर्कता बरतने की अपील कर चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कोरोना एक बार फिर नए रूप में सामने आ सकता है। इससे उन लोगों की दिक्कत अधिक होगी, जो पहले से ही सांस के रोगी हैं। फेफड़ों में किसी भी प्रकार का इंफेक्शन है। लिहाजा, इससे बचने के लिए एक तरीका है कि प्रदूषण को जितना हो सके, कम किया जाए। लोग पटाखे जलाने से बचें, ताकि रामपुर की हवा खराब न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें