फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: मुठभेड़ में गोतस्कर के पैर में लगी गोली, शहजादनगर इलाके से गैंगस्टर गिरफ्तार, कई दिन से चल रही थी तलाश

Sun, 07 Jan 2024 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस को शहजादनगर में गैंगस्टर के होने की जानकारी मिली। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए टीम लगाई गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो मुठभेड़ में आरोपी जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन
रामपुर पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहजादनगर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम पुलिस की गोतस्कर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस से बचने के लिए गोतस्कर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से गोतस्कर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही वह गैंगस्टर एक्ट का भी आरोपी है।

विज्ञापन


पुलिस गोतस्करों पर लगातार शिकंजा कस रही है। पिछले दो माह में 12 से ज्यादा गोतस्कर पुलिस की पकड़ में मुठभेड़ के बाद आ चुके हैं। शनिवार की शाम करीब पांच बजे शहजादनगर पुलिस को गोतस्कर के बारे में सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी अमर सिंह राठौर अपनी पुलिस टीम के साथ मगरमऊ गांव के पास पहुंच गए।

इस दौरान पुलिस टीम को पास आता देख गोतस्कर ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में एक गोतस्कर के पैर में गोली लग गई। घायल गोतस्कर शाबाज निवासी घेर नज्जू खां थाना गंज को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के अनुसार गोवंशीय पशु के वध की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। उसके कब्जे से बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। उसके खिलाफ गोतस्करी के आठ मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने कहा कि गोतस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर गोतस्कर से पूछताछ की।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें