फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शाहबाद में स्कूल गई छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नाबालिग है, उसे मुरादाबाद के बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मामले के दो आरोपी अभी फरार हैं। 19 दिसंबर को ढकिया चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पिता का आरोप था कि 19 दिसंबर को सुबह नौ बजे बेटी स्कूल गई थी। स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर नही लौटी। पिता को सूचना मिली थी कि गांव का एक युवक छात्रा का अपहरण कर ले गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने नाबालिग आरोपी, उसके पिता व भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा को बरामद कर लिया था।
विज्ञापन

छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को ढकिया चौकी क्षेत्र के लोधीपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को मुरादाबाद के बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें