फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारतूस कांड प्रकरण में आज होगी कोर्ट में सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कारतूस कांड प्रकरण में कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी। मामले में पिछली सुनवाई के दौरान एक हेड कांस्टेबल को गवाही के लिए सम्मन जारी कर तलब किया गया था।
विज्ञापन

रामपुर में 10 अप्रैल 2010 को पुलिस ने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर में रेलवे क्रासिंग के पास से एसटीएफ की टीम ने सीआरपीएफ के दो हवलदारों को गिरफ्तार कर कारतूस कांड का खुलासा किया था। इस मामले में गिरफ्त में आए दोनों हवलदारों की निशानदेही पर ही इलाहाबाद पीएसी से रिटायर्ड एक दरोगा, मुरादाबाद पीटीसी के एक आर्मर समेत बस्ती, गोंडा, बनारस समेत कई जिलों से पुलिस व पीएसी के आरमोरर को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश के बाद इस प्रकरण की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है। ज्यादातर आरोपी इस वक्त जमानत पर चल रहे हैं। इस दौरान पीएसी के रिटायर्ड एक कर्मी की मौत भी हो चुकी है। इस प्रकरण में बुधवार 14 जुलाई को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। जिसमें घटना के वक्त एसटीएफ के एक हेड कांस्टेबल को कोर्ट में गवाही के लिए तलब किया था। अब इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें