फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाट पंचायत : पुलिस मुस्तैद, यहां नहीं पड़ने देंगे जूता

Tue, 27 Sep 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
ंकलक्ट्रेट के सभागार में अधिकारियों की मीटिंग लेते एसपीजी के एआईजी
विज्ञापन

विज्ञापन

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की 28 सितंबर को होने वाली खाट पंचायत और  फिर इसके बाद होने वाली किसान यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। सीतापुर में राहुल के रोड शो के दौरान उन पर फेंके गए जूते के बाद अब रामपुर में प्रशासन यहां कोई कोताही नहीं बरतना चाहता। यहां ऐसी कोई घटना न हो इसके लिए रणनीति बना ली गई है। 

पुलिस प्रशासन के अफसरों  के संग एसपीजी के सुरक्षा अधिकारी भी सुरक्षा का खाका खींच रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेसियों में भी इसको लेकर जबर्दस्त उत्साह है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 28सितंबर कोे रामपुर पहुंच रहे हैं। वह यहां केमरी में खाट पंचायत करेंगे और फिर चमरौवा में जनसभा। इसके साथ ही कई स्थानों पर स्वागत भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन तैयार हो चुका है।
विज्ञापन


राहुल गांधी की सुरक्षा का जिम्मा एसपीजी के कमांडों  के हाथों में है। यहां पर उनके कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां  एक्टिव हो गई हैं। एसपीजी के अधिकारी रविवार को रामपुर पहुंच गए हैं,जहां  उन्होंने अफसरों के संग सुरक्षा व्यावस्था का  खाका खींचा। इस दौरान उन्होंने रामपुर सीमा से मुरादाबाद सीमा और फिर खाट  पंचायत स्थल का भी जायजा लिया। इस दौरान कांग्रेसी नेता भी शामिल रहे। इस दौरान एसपीजी के अधिकारियों ने कांग्रेसियों से भी संपर्क साधा है। साथ उनसे भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दूसरी ओर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह एक्टिव हो गया है। पुलिस प्रसासन ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचना शुरू कर दिया है। इसके लिए अतिरिक्त फोर्स की भी मांग की जा रही है। दूसरी ओर
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने भी कार्यक्रम की सफलता को ताकत झोंक दी है। विधायक संजय कपूर के नेतृत्व में कार्यककर्ताओं ने बिलासपुर के साथ ही शाहबाद क्षेत्र के तमाम गांवों का तूफानी दौराकर पंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया। इसके साथ ही कांग्रेस शहर अध्यक्ष मामून शाह ने भी कार्यकर्ताओं के संग भ्रमण किया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अमानतउल्ला खां ने कार्यकर्ताओं के संग माथापच्ची की साथ ही राहुल गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर नोमान खां, सैयद फैसल हसन, रामगोपाल सैनी, अदील मियां, शैजी आदि मौजूद रहे। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खां लाला ने एसपीजी के अफसरों के संग मिलकर गांधी समाधि को भी देखा। इसके साथ ही रूट मैप के अनुसार भ्रमण किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें