फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में छह नए कोरोना संक्रमित आए सामने, कुल आंकड़ा 111 पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शुक्रवार को भी कोरोना संक्रमितों के सामने आने का सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार को छह नए संक्रमित सामने आए। जिसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 111 हो गई है। इनमें से 27 रिकवर हो गए हैं और 84 अभी सक्रिय संक्रमित हैं। नए संक्रमितों में पांच संक्रमित अहमदाबाद से आए थे जबकि एक पूर्व संक्रमित के संपर्क में आने पर पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना संक्रमण का ग्रहण लगातार बढ़ता जा रहा है। इसमें अन्य प्रदेशों से आए लोग ही सबसे बड़ा कारण बन रहे हैं। सप्ताह भर से रोजाना कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को 110 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। यह सैंपल 18 मई को लिए गए थे। इनमें से 103 सैंपल की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव जबकि छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें चार लोग चमरौआ, एक टांडा क्षेत्र के होसपुर और एक भोट थाना क्षेत्र के तराना गांव से जुड़ा हुआ है। छह नए मामलों में पांच अहमदाबाद से आए थे जबकि एक पूर्व में कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से कोरोना का शिकार हो गया। इन कोरोना संक्रमित के साथ ही जिले में अब सक्रिय कोरोना मामले 84 हो गए हैं। वहीं, नए कोरोना संक्रमित सामने आने के बाद संबंधित गांव-कस्बों में हॉटस्पॉट से लेकर सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में छह नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इनमें से पांच अहमदाबाद से आए हुए लोग हैं जबकि एक पूर्व में कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया व्यक्ति है।
- आन्जनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें