फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। चीन के बाद अब कोरोना वायरस संक्रमित भारत में भी सामने आ रहे हैं। जिसको लेकर देश भर में अलर्ट जारी किया गया था लेकिन, नोएडा में संक्रमित सामने आने पर प्रदेश और नोएडा के समीपवर्ती जिलों में भी विशेष सावधानी बरतने के साथ बचाव और उपचार के पर्याप्त इंतजाम के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

दिसंबर माह में कोरोना वायरस ने चीन में दस्तक दी थी। इसके बाद वहां पर काफी लोगों की मौत हो गई थी। हालत बेकाबू होने के बाद वहां पर सभी का आवागमन तक बंद कर दिया गया था।चीन में कुछ भारतीय भी फंस गए थे। जिन्हे किसी तरह से उनको विशेष विभान से वापस लाया गया था। एक माह पहले करीब 46 लोगों ने चीन से वापसी की थी। उनको स्वास्थ्य विभाग द्वारा चेकअप किया गया था लेकिन वह लोग पूरी तरह से सही थे। लेकिन, अब कोरोना वायरस के मरीज नोएडा में भी सामने आए हैं। जिसको देखते हुए पूरे यूपी फिर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को विशेष सुरक्षा व्यवस्था रखने के आदेश दिए है। सीएमएस डाक्टर राकेश मित्तल का कहना है कि शासन से आदेश मिलने के बाद जिला अस्पताल में दो अलग से दस-दस बेड के वार्ड बनाए गए हैं। जिसमे एक वार्ड कोरोना वायरस और दूसरा स्वाइन फ्लू संक्रमितों के लिए बनाया गया है। दोनों वार्डों में स्टाफ की भी तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें