फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण को लेकर युवाओं ने दिखाया उत्साह, 11 दिन में 15 हजार से अधिक ने ली डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान में जिले के युवाओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। जिले में 12 जून तक 15557 युवा कोरोना से बचाव के लिए पहली डोज ले चुके हैं। वहीं महिला विशेष बूथों पर भी छह दिन में 953 महिलाओं ने टीका लगवाया है।
विज्ञापन

एक जून से जिले में 18 साल से अधिक आयु वाले सभी लोगों का टीकाकरण शुरू किया गया। इस आयु वर्ग के लिए जिले में विशेष रूप से आठ केंद्र बनाए गए। इन केंद्रों पर शुरुआत से ही युवा बड़ी संख्या में पहुंचने शुरू हो गए। पहले सप्ताह में एक जून से पांच जून जहां रोजाना टीका लगवाने पहुंच रहे युवाओं की संख्या एक हजार से नीचे थे ही वहीं सात जून से इन केंद्रों पर टीका लगवाने पहुंच रहे युवाओं का आंकड़ा बढ़कर दो गुना हो गया। वहीं सात जून से महिला अस्पताल, शाहबाद सीएचसी और चमरौआ स्वास्थ्य केंद्र पर महिला विशेष बूथों की भी शुरुआत की गई। इन बूथों पर भी छह दिन में 953 महिलाओं ने डोज ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें