फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनेरी अस्पताल में मरीजों की भीड़, संक्रमण का खतरा

विज्ञापन
खनेरी अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को रही मरीजों की भारी भीड़। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
तिलक राज कायथ
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है, ऐसे में सरकार और स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को दो गज की दूरी का पालन करने की अपील कर रहा है। मगर हैरानी इस बात की है कि अस्पतालों में ही कोविड गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई जा रही है। इससे अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है।
हालातों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को अमर उजाला की टीम ने खनेरी अस्पताल में स्थिति का जायजा लिया। दोपहर करीब 1:15 बजे खनेरी अस्पताल के मुख्यद्वार पर स्थित दवा केंद्र में मरीजों की कतार लगी थी। यहां कोरोना नियमों को पूरी तरह से दरकिनार किया जा रहा है। यही नहीं ओपीडी में भी कुछ ऐसा ही नजारा था। पर्ची कटवाने से लेकर अस्पताल की सभी ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ थी। इस दौरान मास्क भी लोगों ने उचित तरीके से नहीं पहना था। इसके साथ ही अस्पताल प्रशासन ने भी व्यवस्था बनाने के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे।
विज्ञापन

अस्पताल में रहती है 1200 की ओपीडी
खनेरी अस्पताल में रोजाना 1200 से अधिक मरीजों की ओपीडी रहती है। इसके अलावा मरीजों के साथ उनके तीमारदार भी अस्पताल आते हैं। इसके बावजूद अस्पताल में मरीजों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रभावित कदम नहीं उठाए गए हैं। इस वजह से लोगों पर कोरोना के संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
अस्पताल में एक साल से कैंटीन बंद, मरीज और तीमारदार परेशान
खनेरी अस्पताल में एक वर्ष से कैंटीन का भी बंद है। मंगलवार को भी कैंटीन में मरीजों और उनके तीमारदारों को भोजन की व्यवस्था नहीं हो पाई। कोरोनाकाल में कैंटीन के टेंडर नहीं होने के कारण कैंटीन बंद है। मगर दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को खाने के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खनेरी अस्पताल के एमएस डॉ. सुनील शर्मा ने कहा कि उन्होंने हाल ही में यहां ज्वाइन किया है। मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द ही कैंटीन के टेंडर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोविड नियमों पर निगरानी रखने के लिए अस्पताल प्रशासन ने कमेटी बनाई है। अस्पताल पहुंच रहे लोगों से लगातार आग्रह किया जा रहा है कि संक्रमण से बचाव के लिए निर्देशों की अनुपालना की जाए। सुरक्षा कर्मी भी इसको लेकर व्यवस्था बनाने में जुटे रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें