रामपुर। जिले में नौ दिन बाद एक बार फिर कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को रामपुर में एक नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। बृहस्पतिवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित को होम आइसोलेट कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद जिले में सक्रिय मामले दो हो गए हैं।
जिले में सात अप्रैल को पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। जिसके बाद से अब तक 18 मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन, 21 जून को आखिरी बार संक्रमित की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से लगातार राहत का सिलसिला चल रहा था। लेकिन, कासगंज में एक कलक्ट्रेट कर्मी में कोरोना की पुष्टि हुई थी। जिनको कासगंज में ही होम आइसोलेट कर दिया था। जिसके बाद से लगातार राहत का सिलसिला चल रहा था लेकिन, बृहस्पतिवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। जिनमें सैदनगर निवासी एक बुजुर्ग में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बृहस्पतिवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुजुर्ग को होम आइसोलेट कर दिया है। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट के बाद जिले में सक्रिय मामले दो हो गए हैं।