फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में कोरोना से स्वस्थ होने की दर पहुंची 98 प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर जिले में कोरोना से मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98 प्रतिशत पहुंच गई है। यही वजह है कि वर्तमान में जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 40 रह गई है। यह बात उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने यहां कोविड-19 को लेकर आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी तक जिले में 68,309 लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया जा चुका है जबकि 11,139 व्यक्तियों को कोरोना की दूसरीी डोज लगा दी गई है। जिले में 99 प्रतिशत लोगों को पहला टीका जबकि 17 प्रतिशत लोगों को कोविड का दूसरा टीका लगाया गया है। जिले में कोविड-19 के कुल 54,702 सैंपल लिए गए हैं। इसमें 16 मार्च 2021 के बाद कोविड-19 के 27,905 सैंपल लिए गए, जो कुल जनसंख्या का 31 प्रतिशत है। 16 मार्च से पूर्व 26,797 सैंपल लिए गए जो कुल जनसंख्या का 30 प्रतिशत है। इस प्रकार जिले में अभी तक कुल जनसंख्या के 60.78 प्रतिशत लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है।
जिले में 16 मार्च 2021 के बाद कोरोना के कुल 27,905 सैंपल लिए गए। इसमें 25,969 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस अवधि में कुल 1856 मामले पॉजिटिव आए हैं। इसमें 1794 रोगी स्वस्थ हुए हैं। इस प्रकार जिले में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की दर 98 प्रतिशत है। इस अवधि के दौरान जिले में 22 रोगियों की कोरोना के कारण मृत्यु हुई, जो कि 1.2 प्रतिशत है। जिले में अभी तक कोरोना के कुल 38 रोगियों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में 28 जून से 30 जून के बीच कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी दर 2.6 प्रतिशत है जबकि 3 मई से 16 मई के बीच जब जिले में कोरोना का पीक पर था, उस दौरान जिले की कोविड पॉजिटिविटी दर 11.5 प्रतिशत थी।
विज्ञापन

जिले में 2 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किए जा रहे है। इसमें एक 500 लीटर प्रति मिनट क्षमता का ऑक्सीजन संयंत्र क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में लगाया जाएगा। दूसरा 250 लीटर प्रति मिनट क्षमता का ऑक्सीजन संयंत्र प्रधानमंत्री केयर फंड से जिला आयुर्वेदिक अस्पताल रिकांगपिओ में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें