फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित तीन महिलाओं की मौत, 270 नए संक्रमितों की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रविवार को नगर में तीन कोरोना संक्रमित महिलाओं की मौत हो गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में रविवार को 270 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। जिसमें जिला अस्पताल में एक संक्रमित महिला की मौत भी पोर्टल पर अपलोड किए जाने की जानकारी दी गई है। रविवार को जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 1755 हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को नगर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से तीन महिलाओं की मौत हो गई। इनमें एक संक्रमित की मौत जिला अस्पताल में हुई। इसके साथ ही सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दो संक्रमित महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला का उत्तराखंड में इलाज चल रहा था। इसके साथ ही रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में पुलिस, स्वास्थ्य विभाग व तहसील कर्मियों समेत 270 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इनमें आरटीपीसीआर जांच में 217, एंटीजन जांच में 38, निजी लैब में हुई जांचों में 13 और ट्रूनेट मशीन से हुई जांच में दो संक्रमितों की पुष्टि की गई है। रविवार को 107 लोगों ने सकुशल अपना आइसोलेशन पूर्ण कर लिया है। इसके बाद जिले में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1755 हो गई है जबकि अब तक कुल 8912 संक्रमितों की पुष्टि की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें