फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली और जिला अस्पताल कालोनी में पहुंचा कोरोना संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस, स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी के साथ-साथ बैंक कर्मचारियों में भी संक्रमण की पुष्टि हो रही है। सोमवार को जो जांच रिपोर्ट आई है उसमें सिविल लाइंस कोतवाली के पांच पुलिस कर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। पुलिस लाइन में एक कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ जिलाधिकारी आवास के माली में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल की कालोनी में तो कोरोना के 11 मामले आए हैं।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि अब संपर्क में आकर कोरोना संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को जिन 77 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है उसमें अधिकांश संपर्क आने की वजह से कोरोना की चपेट में आए हैं। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह का कहना है कि कोरोना संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा है। इससे बचाव का एकमात्र उपाए हैं सोश ल डिस्टेंसिंग का पालन करना और मास्क का इसतेमाल करना। इसका अलावा अधिक से अधिक लोगों की जांच कर कोरोना संक्रमितों को आइसोलेट कर चेन को तोड़ना। ऐसा देखना में आ रहा है कि कई लोग जांच कराने से भाग रहे हैं। इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है। अगर किसी में कोरोना संक्रमण है और उसका जितनी जल्दी पता लग सके उतना ही अच्छा है। यह बात सच है कि कोरोना का कोई इलाज नहीं है, लेकिन उसके लक्ष्ण का इलाज तो किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें