फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मामले बढ़े तो फिर आई इम्यूनिटी की याद, बाजार में बढ़ गई दवाओं की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना की दूसरी लहर में तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इसके साथ ही एक बार फिर कोरोना से बचाव को लेकर और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कारगर नुस्खों के साथ दवाओं की मांग भी बढ़ गई है। बाजार में आयुर्वेदिक और एलोपैथिक दवाओं की मांग में तीन से आठ गुना तक की वृद्धि हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर से जिला भी अछूता नहीं है। रामपुर में रविवार को सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या 298 हो गई है जबकि 7 मार्च को यह आंकड़ा महज एक था। लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच लोगों ने इससे बचने के लिए सावधानी बरतने के साथ ही एक बार फिर अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की कोशिशें भी शुरू कर दी हैं। जिससे बाजार में मल्टी विटामिन, जिंक, विटामिन सी, एंटी एलर्जिक, बुखार में प्रयोग होने वाली दवाओं के साथ ही आयुर्वेद के नुस्खों पर बने काढ़े, च्यवनप्राश, गिलोय टेबलेट आदि की मांग बढ़ गई है। बाजार में इन दवाओं की मांग तीन से आठ गुना तक बढ़ गई है।
पिछले छह माह में कम हो गई थी बिक्री
रामपुर। जिले में जब कोरोना मामलों की संख्या कम हो गई थी तो बाजार में विटामिन सी, एंटी एलर्जिक, मल्टी विटामिन, जिंक टेबलेट, काढ़े, च्यवनप्राश, गिलोय टेबलेट आदि की बिक्री काफी कम हो गई थी। लेकिन, मार्च माह से जब कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में तेजी से मामले बढ़ने शुरू हुए थे इन दवाओं की बिक्री फिर से बढ़ गई है।
विज्ञापन

पिछले चार-छह माह से गिलोय धनवटी, च्यवनप्राश, आंवला रस, तुलसी रस आदि की मांग कम हो गई थी। लेकिन, अब करीब बीस दिनों से एक बार फिर इनकी मांग बढ़ गई है। करीब तीन माह पहले से तुलना की जाए तो इस समय इनकी मांग करीब छह से आठ गुना हो गई है। -प्रेमशंकर राजपूत, आयुर्वेदिक दवाओं के थोक विक्रेता
कोरोना के मामले दोबारा बढ़ने पर विटामिन सी-जिंक टेबलेट, शहद व अन्य दवाओं की मांग करीब आठ गुना तक बढ़ गई है। गिलोय धनवटी, शहद की काफी मांग बढ़ गई है। हालांकि जिले में किसी भी दवा की कोई कमी नहीं है। -जयदीप गुप्ता, जिलाध्यक्ष- रामपुर केमिस्ट एसोसिएशन
पिछले साल कोरोना काल में प्रयोग हुईं एंटी एलर्जिक, सांस संबंधी और मल्टी विटामिन, जिंक टेबलेट की मांग काफी बढ़ गई थी लेकिन, पिछले चार-छह माह से इनकी मांग काफी कम हो गई थी। लेकिन, अब एक बार फिर इनकी मांग काफी बढ़ गई है। इन दवाओं की मांग में करीब पांच से छह गुना तक वृद्धि हो गई है। -दीपक शर्मा, संगठन मंत्री-फार्मा ट्रेडर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें