फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण रोकथाम को जिले भर में चला अभियान, 31200 रुपये का जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए कोविड-19 गाइडलाइन के अनुपालन को प्रशासन सख्त हो गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ के निर्देश पर जिले भर में प्रशासनिक अधिकारियों और अधिशासी अधिकारियों द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें मास्क न पहनने पर लोगों से 31200 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

गुरुवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, तहसीलदार, थाना प्रभारी और सभी अधिशासी अधिकारियों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण करके मास्क का उपयोग न करने वालों के विरुद्ध 31200 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही जिले में गुरुवार को कोरोना संक्रमित सक्रिय मामले 199 हो गए, जिसके बाद जिले में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 128 हो गई है।
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके दृष्टिगत आमजन कोशिश करे और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकले। यदि जरूरी हो तो घर से निकलने के दौरान मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग किया जाए। सीएमओ डॉ. संजीव यादव ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में संक्रमित व्यक्तियों से जुड़े लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। साथ ही शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका और नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत राज विभाग द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें