फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी में तांबे का तार चोरी, चौकीदार समेत दो पर रिपोर्ट

Tue, 24 Nov 2026 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाला चौकीदार ही चोरी के मामले में आरोपी बन गया। विश्वविद्यालय परिसर से भारी मात्रा में तांबे का तार चोरी होने के मामले में जांच के दौरान चौकीदार की भूमिका सामने आई है। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर की शिकायत पर अजीमनगर पुलिस ने चौकीदार भजनलाल और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र स्थित जौहर यूनिवर्सिटी से करीब तीन दिन काफी मात्रा में तांबे का तार चोरी हो गया था। घटना की जानकारी मिलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने स्तर से जांच कराई। जांच के दौरान चौकीदार भजनलाल की भूमिका संदिग्ध पाई गई। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर तार चोरी किया। इसके बाद विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर मोहम्मद आरिफ खान ने अजीमनगर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चौकीदार भजनलाल और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर ने बताया कि चौकीदार भजनलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सीओ टांडा पंकज पंत के अनुसार पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें