फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सहकारी कर्मचारियों का विकास भवन में जारी रहा विरोध प्रदर्शन

Tue, 23 Sep 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बी पैक्स समिति के सहकारी कर्मचारियों ने सोमवार को विकास भवन में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सहायक आयुक्त गणेश गुप्ता और सहायक निबंधक को तत्काल हटाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि वे कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन

कर्मचारी सुबह से ही विकास भवन परिसर में बैठ गए। उनकी मुख्य मांगों में हाल ही में बनाई गई नई सहकारी समितियों को तुरंत रद्द करना, कर्मचारियों के वेतन और पदोन्नति की प्रक्रिया राज्य कर्मचारियों के समान करना शामिल है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो सभी सहकारी कर्मचारी त्यागपत्र देने को मजबूर होंगे और उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष राजवीर यादव, महामंत्री प्रदीप कुमार, विकास सिंह, धर्मेंद्र वर्मा, वीर सिंह, जगदीश पांडेय और राजेश मौर्य सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें