फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण प्रकरण : बैरूआ गांव पहुंचे बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष, ग्रामीणों से की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। विधवा महिला का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने और महिला के दोनों बच्चों का खतना कराने के मामले का संज्ञान अब बाल संरक्षण आयोग ने भी ले लिया है। इसके तहत आयोग के अध्यक्ष बैरूआ गांव पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधान पुत्र व पड़ोसियों से मामले की जानकारी की। वहीं पुलिस ने मामले में बालकों के साथ क्रूरता के आरोप में आरोपियों के खिलाफ किशोर अधिनियम की धारा 75 और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैरूआ निवासी महफूज ट्रक ड्राइवर है। उसकी दोस्ती उत्तराखंड के जनपद ऊधम सिंह नगर के बाजपुर निवासी ट्रक ड्राइवर से हो गई थी। आठ मई को एक सड़क हादसे में बाजपुर निवासी ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद उसके परिवार को सहारे की जरूरत थी। उसकी पत्नी को महफूज अपने गांव ले आया, जिसके बाद महिला के दोनों बच्चों को भी गांव बुला लिया। महिला ने बताया कि ग्यारह जून को उसका धर्म परिवर्तन कर उससे निकाह करा दिया गया था। आरोप है कि आरोपी महफूज के पिता अंजार और मां मुमताज ने विधवा महिला से कहा कि साथ में आए दोनों बच्चों का जब तक खतना नहीं हो जाता, तब तक वह महिला को घर में नहीं रहने देंगे। इसके बाद दोनों बच्चों का खतना करा दिया गया। धर्म परिवर्तन का मामला प्रकाश में आते ही अब इस प्रकरण का संज्ञान अब बाल संरक्षण आयोग ने भी ले लिया है। मंगलवार को आयोग के अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता बैरूआ गांव पहुंच गए। उनके साथ उप जिलाधिकारी शाहबाद राकेश कुमार गुप्ता, सीओ मिलक श्रीकांत प्रजापति एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार भी मौजूद थे। अफसरों की मौजूदगी में अध्यक्ष ने सबसे पहले प्रधान पुत्र मोहम्मद उबैद से बात की। अध्यक्ष ने महफूज के पड़ोसियों से भी बात की। इसके बाद बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष रामपुर गुरुद्वारे पहुंचे और वहां पर अधिकारियों की मौजूदगी में पीड़िता व बालकों से बात की। बुधवार को भी टीम दोनों बालकों की काउंसिलिंग करेगी। आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि बच्चों की काउंसिलिंग इसलिए जरूरी है ताकि उनके मन में कोई नकारात्मक बात या भाव पैदा न हो। वहीं पुलिस ने इस मामले में बालकों से क्रूरता के आरोप में किशोर अधिनियम की धारा 75 बढ़ा दी गई है। शाहबाद कोतवाल ने धारा बढ़ाने की पुष्टि की है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, रोहित कुमार एडवोकेट, अर्जुन सिंह, डीपी सिंह, अनुभव शर्मा, आशीष गुप्ता, त्रिवेन्द्र जोशी, विक्की चौधरी, राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें