फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: घर के बाहर ठेकेदार पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर में ठेकेदार पर चाकू से हमला कर दिया गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ज्वाला नगर स्थित शेषनाग मंदिर के निकट रहने वाले प्रेमपाल यादव ठेकेदार हैं। प्रेमपाल का दूसरा मकान लक्ष्मीनगर में भाजपा कार्यालय के पास है। प्रेमपाल लक्ष्मीनगर में अपने मकान के बाहर बैठे हुए थे। इस बीच तीन लोग आए और उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान उन पर चाकू से हमला किया साथ ही जमकर पिटाई की गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह बीच बचाव किया। बाद में प्रेमपाल का इलाज कराया गया।
इस मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने इस मामले में बलवीर उर्फ पप्पू यादव, धीर सिंह व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें