फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सीट बेल्ट को लेकर अभियान चलाएगा परिवहन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सीट बेल्ट न बांधने के कारण हादसों में कई कार चालकों की जान जा चुकी है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला सड़क सुरक्षा समिति ने अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को हुई समिति की बैठक में हादसे रोकने के लिए और भी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में हुई समिति की बैठक में दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट जरूर लगाने पर जोर दिया गया। इसके लिए नियमित रूप से चेकिंग करने और बिना हेलमेट वाहन चलाने पर चालान करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा जिले में नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान आरंभ करने के निर्देश भी दिए गए।
सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई। इस मौके पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ब्लैक स्पॉट पर सुधारीकरण कार्रवाई करते हुए आवश्यकता अनुसार पौधरोपण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री एवं सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, विधायक आकाश सक्सैना, शाहबाद-मिलक विधायक राजबाला समेत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें