फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: निर्माण कार्य से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 23.3 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे रामपुर रेलवे स्टेशन के उन्नयन कार्य ने यात्रियों के लिए आवागमन को मुश्किल बना दिया है। स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने बने बड़े गड्ढे, चारों तरफ फैले निर्माण सामग्री और बारिश के बाद होने वाले जलभराव ने समस्या को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


स्टेशन परिसर में बजरी, मोरंग और लोहे के एंगिल्स अव्यवस्थित तरीके से पड़े हैं जिससे मुख्य द्वार पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। यात्रियों को साइड के रास्तों से हटकर निकलने को मजबूर होना पड़ रहा है। रात के समय यह स्थिति और भी जोखिम भरी हो रही है।
धूल के कारण वेंडरों का काम भी प्रभावित हो रहा है। यात्रियों को ट्रेन से उतरने के बाद रेलवे स्टेशन रोड तक पैदल आना पड़ रहा है। निर्माण के कारण वाहन स्टेशन तक नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक मो. आजम ने कहा कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और यह असुविधा अल्पकालिक है। जल्द ही यात्रियों को एक आधुनिक और सुविधाजनक स्टेशन मिलेगा, जिससे सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। उन्होंने अस्थायी दिक्कतों के लिए यात्रियों से सहनशीलता की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें