फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सद्भावना मंडप के अप्रोच मार्ग का निर्माण शुरू

Sat, 07 Feb 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से जर्जर था मार्ग, लोगों को हो रही थी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। निर्माणाधीन सद्भावना मंडप तक पनवड़िया पुल के नजदीक से जाने वाले अप्रोच मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया गया है। मार्ग का निर्माण कराने के लिए 2.33 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस मार्ग के साथ ही ड्रेनेज सिस्टम को भी दुरुस्त किया जाएगा।

अल्पसंख्यक विभाग की ओर से पनवड़िया स्थित नुमाइश मैदान में सद्भावना मंडप का निर्माण हो रहा है। तीन साल बाद भी इसका निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। करीब 68 करोड़ रुपये की लागत से 12 एकड़ भूमि पर बन रहे मंडप के निर्माण कराया जा रहा है। पिछले साल डीएम जोगिंदर सिंह ने उस वक्त सद्भावना मंडप तक पनवड़िया पुल के पास से जाने वाले अप्रोच मार्ग के निर्माण के साथ ही यहां के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए अफसरों को निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसके बाद अल्पसंख्यक विभाग ने लोक निर्माण विभाग के माध्यम से इन कार्यों को कराने के लिए 2.33 करोड़ रुपये की मांग शासन से की थी। इसकी स्वीकृति होने के बाद अप्रोच मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
निर्माण खंड (भवन) पीडब्ल्यूडी राजेंद्र सिंह ने बताया कि अप्रोच रोड व ड्रेनेज बनाने के लिए 2.33 करोड़ के अलग-अलग दो एस्टीमेट भेजे गए थे। स्वीकृति के बाद अब इसका निर्माण शुरू कर दिया गया है। इससे काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन

-
नुमाइश मैदान तक जाता है रास्ता
रामपुर। पनवड़िया पुल के पास से निकलने वाला संपर्क मार्ग सद्भावना मंडप के साथ ही नुमाइश मैदान तक को जोड़ता है। यहां पर कुछ समय पहले एआरटीओ दफ्तर समेत कई दफ्तर शिफ्ट किए गए थे। यहां जाने वालों को भी राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें