फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया ने सिपाहियों को पीटा, राइफलें छीनी

Tue, 11 Oct 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मसवासी/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ने गए मसवासी पुलिस चौकी के सिपाहियों को खनन के धंधेबाजों ने पकड़ लिया और राइफलें छीन लीं। विरोध करने पर सिपाहियों को पीटा भी। बाद में स्वार थाने से पहुंची पुलिस ने    मुकंदपुर गांव में कई लोगों को पीटा। बताते हैं कि पुलिस ने इस   गांव में घरों की तलाशी ली इसके बाद राइफलें पुलिस के हाथ आईं। कई घरों में तोड़फोड़ करने की भी सूचना है, लेकिन ग्रामीण और पुलिस कुछ भी बताने को तैयार  नहीं है। 

सोमवार की सुबह मसवासी चौकी के पुलिस कर्मी एचसीपी अवनीश त्यागी, वीरेंद्र कुमार, राहुल कुमार, अमजद, जावेद और अंकित अवैध खनन पकड़ने के लिए पट्टीकलां के कोसी नदी घाट पहुंचे थे। बताते हैं कि वहां कोसी नदी में दर्जनों ट्रैक्टर ट्रालियां अवैध रूप से खनन भर रही थीं। कोसी नदी से यह खनन भरकर नजदीक के एक स्टोन क्रेशर पर डंप किया जा रहा है। पुलिस कर्मी स्टोन क्रेशर से रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ कर चौकी लाने की कोशिश कर रहे थे, कि इसी बीच अवैध खनन के धंधे से जुड़े लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इस पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जिससे गुस्साए खनन के धंधेबाज और आसपास के मुकंदपुर गांव के कुछ लोगों ने पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया और राइफलें छीन लीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



कई पुलिस कर्मियों के गुम चोटें आई हैं। राइफल छीने जाने के बाद स्वार पुलिस इंस्पेक्टर को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर बड़ी संख्या में पुलिस लेकर मुकंदपुर गांव गए और गांव की तलाशी लेकर राइफलें कब्जे में कीं। बाद में खनन के धंधेबाजों की पिटाई भी की। कुछ लोगों के घरों में भी तोड़फोड़ भी की। इस घटना पर पुलिस ने पूरी तरह से पर्दा डाल लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें