फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सिपाही का पत्नी से चल रहा था विवाद, तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन

Sat, 29 Aug 2026 12:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पारिवारिक विवाद में एसपी दफ्तर में तैनात सिपाही अरुण शुक्ला ने मौत को गले लगा लिया। उनका पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी से तलाक लेने की प्रक्रिया कोर्ट में चल रही है। हाईकोर्ट की ओर से पत्नी को भरण पोषण देने के भी आदेश हो चुके हैं। बताते हैं कि अरुण कई माह से तनाव में चल रहा था। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। फिलहाल सिपाही के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी सिपाही अरुण कुमार शुक्ला (40) गंगापुर आवास विकास कॉलोनी में रह रहा था। वह इस वक्त एसपी दफ्तर में तैनात थे। बृहस्पतिवार को उनका शव किराए के मकान में पंखे से लटकता हुआ मिला था। बताते हैं कि अरुण शुक्ला ड्यूटी खत्म करके दोपहर तीन बजे एसपी दफ्तर से निकले थे।
शाम के वक्त दफ्तर में तैनात साथी ने उन्हें फोन किया लेकिन उनका फोन नहीं उठा, जिस पर साथी गंगापुर स्थित किराए के मकान में पहुंच गए, जहां कमरे का दरवाजा बंद था। साथियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन जब नहीं खुला तो लोगों की मदद से दरवाजा खोला गया था। कमरे में पंखे पर सिपाही का शव लटका हुआ दिखा, जिस पर सभी लोग हैरत में आ गए।
विज्ञापन

सूचना के बाद परिवार के लोग भी देर रात तक पहुंच गए, जहां पुलिस ने रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि शाहजहांपुर निवासी अरुण शुक्ला का परिवार बरेली में रहने लगा था। उसका विवाह 2012 में पीलीभीत निवासी सुमति शुक्ला से हुआ था।
पुलिस के अनुसार, अरुण का 11 साल का बेटा भी है। अरुण का पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इसके साथ ही हाईकोर्ट की ओर से भी 25 हजार रुपये प्रति माह भरण पोषण देने के आदेश हुए हैं।
सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद में अरुण तनाव में रहता था। संभवतः इसी वजह से उसने जान दे दी। मामले की जांच की जा रही है।
000
पुलिस ने एक महिला से की पूछताछ
रामपुर। सिपाही के आत्महत्या के मामले की पुलिस मौके पर ही जांच कर रही थी कि इस बीच एक महिला सिपाही को देखने पहुंची। पुलिस को शक हुआ और उससे पूछताछ की लेकिन महिला कुछ खास नहीं बता सकी, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। इस मुद्दे पर पुलिस ने भी चुप्पी साध रखी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उक्त महिला सिपाही की परिचित थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें