फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा

Sun, 17 May 2026 11:10 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। ग्राम गोधी में जिला कांग्रेस की सभा ब्लाक अध्यक्ष गुरबाज़ सिंह संधु के नेतृत्व और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चरण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकुमार ठुकराल और विशिष्ट अतिथि संजय कपूर रहे।
विज्ञापन

राजकुमार ठुकराल ने कहा कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रही है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और खाद्य तेल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हो गए हैं कि रसोई से गैस गायब होती दिखाई दे रही है, गाड़ियों से डीजल-पेट्रोल गायब है और बाजार से राशन आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल नसीहतें देने में लगी हुई है। संजय कपूर ने कहा कि देश में लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष निक्कू पंडित ने कहा कि देश का आम नागरिक महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक असमानता से परेशान है। सभा में प्रमिल कुमार शर्मा, बाकर अली खां, साहिर रज़ा खां, डॉ. ज़फर, वेदराम यादव, देवकी नंदन और सज्जू खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें