फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का रसोई गैस और डीजल-पेट्रोल की बढीं कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन,राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। कांग्रेस ने रसोई गैस और डीजल-पेट्रोल की बढ़ीं कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कीमतें वापसी की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

नगर में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी एकत्र हुए। कांग्रेसियों ने रसोई गैस और डीजल-पेट्रोल की बढ़ीं कीमतों के खिलाफ केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी तहसील परिसर पहुंचे। जहां पर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अर्चि गुप्ता को सौंपा। ज्ञापन में रसोई गैस और डीजल-पेट्रोल की बढ़ीं कीमतों की वापसी कराने, दालों एवं खानपान की वस्तुओं पर बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा कि ऐसा होने के कारण गरीबों की महंगाई से कमर टूट जाएगी और वह भुखमरी की कगार पर खड़े हो जाएंगे। ज्ञापन पर नगराध्यक्ष हसीब खां, विवेक गंगवार अर्जन सिंह, सुरेश बाबू, आदेश शर्मा, नजीब खां आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें