फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 25 Oct 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार के पांच सौ दिन पूरे हो जाने को कांग्रेसियों ने उसे हर मोर्चे पर विफल बताया है। उन्होंने महंगाई को को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। मोदी सरकार के पांच सौ दिन पूरे हो गए। विरोध में कांग्रेसियों ने रविवार को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए धरना दिया।
विज्ञापन



कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा निक्कू पंडित ने कहा कि केंद्र सरकार पांच सौ दिन पूरी कर रही है, लेकिन इस कार्यकाल में सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। आम लोगों का उत्पीड़न हो रहा है। दाल के दाम आसमान छू रहे हैं।


जमाखोरों पर कोई नियंत्रण नहीं है। आम आदमी परेशान हो रहा है। शहर अध्यक्ष मामून शाह ने भी केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। मोदी के खिलाफ शहर भर में प्रचार किया जाएगा। इस मौके पर सैयद आमिर मियां, मोहम्मद ताहिर, अकबर अली, शाहवेज, बाबर, अंकुश अग्रवाल, रमेश प्रभाकर, चितरंजन प्रसाद श्रीवास्तव, राम गोपाल सैनी, फैसल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें