फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण जेटली का पुतला फूंका

Sat, 26 Dec 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद कांग्रेसी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उनके विरोध में उतर आए हैं। कांग्रेसियों ने शनिवार को जेटली का पुतला फूंककर उनको मंत्री पद से हटाए जाने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को नवाब गेट चौराहे के पास एकत्र हुए।
विज्ञापन



केंद्रीय वित्तमंत्री का पुतला फूंका। यूथ कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष नोमान खां ने कहा कि जेटली पर उनकी ही पार्टी के सांसद आरोप लगा रहे हैं। जेटली पर लगे आरोपों की जांच कराने की जगह पर उनके खिलाफ आवाज उठाने वाले सांसद को ही पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। जेटली भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।


उनको केंद्रीय मंत्री के पद से हटाया जाना चाहिए। इस मौके पर सैय्यद आमिर मियां, मामून शाह खां, फैसल हसन, रामगोपाल सैनी, रमेश प्रभाकर, जुबैर कुरैशी, शाहबेज अंसारी, अयान खां, जब्बार खां, चितरंजन श्रीवास्तव, आमिर कुरैशी, ऐजाज हुसैन, समीर, हसीब, ताबिश खां व परवेज अब्बासी सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें