केंद्रीय रेल बजट में रामपुर सहित पूरे मुरादाबाद मंडल की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने कहा कि रेल मंत्री ने न तो सांसद की सुनी है और न ही केंद्रीय मंत्री की। गुरुवार को रेल बजट संसद में प्रस्तुत किए जाने के बाद कांग्रेसियों ने मीटिंग कर इसके प्रावधानों की आलोचना की।
शहर कांग्रेस के अध्यक्ष मामून शाह खां ने कहा कि रेल बजट में गरीबों का ख्याल नहीं रखा गया है। छात्रों और किसानों को कोई सुविधा नहीं दी गई है। इसके बाद कांग्रेसियों ने केंद्रीय रेल मंत्री का पुतला तैयार कर उसे आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार व रेल मंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की।
इस मौके पर नौमान खां, सै. फैसल हसन, मो. हसीब, शैजी राहुल, शाहवेज अंसारी, परवेज अब्बासी, अंकुश, ऐजाज व रमेश प्रभाकर सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।