रामपुर। शुक्रवार को जिले में एसीएमओ की पत्नी सहित दस नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने हैं। इसके बाद जिले में इस लहर में अब तक कुल 2883 मामले सामने आ चुके हैं जबकि, सक्रिय मामले 125 हो गए हैं।
जिले में 19 दिसंबर को इस लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की आंकड़ा बढ़ रहा है। एक माह में संक्रमितों की संख्या दो हजार के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोर्टल पर अब तक चार लोगों की मौत अपलोड की जा चुकी हैं। लेकिन, अब एक सप्ताह से जिले में राहत भरी खबर आ रही है। जिले में संक्रमित लोगों से ज्यादा आइसोलेशन की अवधि पूरी करने वालों की संख्या आ रही है। वहीं, शुक्रवार को दस संक्रमितों की पुष्टि की गई है जबकि, 28 संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली है। शुक्रवार की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक 2883 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि, जिले में सक्रिय मामले 125 रह गए हैं।
जिले में 5629 लोगों का हुआ टीकाकरण
रामपुर। जिले में शुक्रवार को 146 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 5629 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। जिले में शुक्रवार को टीकाकरण अभियान चला। इसमें 2074 किशोरों ने पहली और 273 लोगों ने दूसरी वैक्सीन की डोज ली। इसके साथ ही 18 से 44 साल आयु वाले 690 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 997 लोगों ने दूसरी डोज ली। साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 160 लोगों ने पहली और 454 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु वाले 133 लोगों ने पहली और 100 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 748 लोगों ने एहतियाती डोज ली। संवाद
कोरोना मीटर
इस लहर में अब तक कुल मामले -2883
इस लहर में अब सक्रिय मामले-125
इस लहर में संक्रमितों की मौत-04
रिकवर, डुप्लीकेसी व ट्रांसफर होने वाले मामले -2754
पहली लहर से अब तक कुल संक्रमित -14677