फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मूकबधिर यात्रियों से सांकेतिक भाषा में बात कर सकेंगे परिचालक

सार

रामपुर में रोडवेज बस परिचालकों को मूकबधिर यात्रियों के लिए सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 28 सितंबर को आयोजित होगा। इससे यात्रियों और परिचालकों दोनों को संवाद में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर। मूकबधिर यात्रियों से सांकेतिक भाषा में अब परिचालक बात कर सकेंगे। इससे परिचालकों के साथ यात्रियों को भी काफी सुविधा होगी। इसके लिए 28 सितंबर को परिचालकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। परिवहन निगम से पहुंचे पत्र के बाद रोडवेज में प्रशिक्षण के लिए तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


रामपुर में मौजूदा समय में 104 बसें संचालित हैं और इन बसों से कौशांबी, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली और अन्य जिलों तक चालक-परिचालक जाते हैं। कई बार ऐसा हुआ है कि मूकबधिर यात्री की बात आसपास के लोग और परिचालक नहीं समझ पाते। इससे टिकट बनने में समस्या आती है।
इस समस्या से निजात के लिए परिवहन निगम ने तरीका निकाला है। निगम ने रामपुर जिले में परिचालकों को साइन लैंग्वेज यानी सांकेतिक भाषा सिखाने के लिए कहा है। एआरएम महेंद्र कुमार ने बताया कि 28 सितंबर को सुबह सात बजे से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें